सीएम शिवराज के साले संजय को वारासिवनी से टिकट

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने बुधवार देर शाम 29 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की। इनमें 27 नए नाम हैं, जबकि पहले से घोषित दो प्रत्याशियों को बदला गया है। इस लिस्ट में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साले संजय सिंह का नाम है, जो हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए हैं। उन्हें वारासिवनी से टिकट दिया गया है। कांग्रेस ने पहली सूची में 155, दूसरी सूची में 16 और तीसरी सूची में 13 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। पार्टी अब तक 211 नाम तय कर चुकी है। फिलहाल 19 प्रत्याशियों के नामों का खुलासा होना बाकी है। राज्य में 28 नवंबर को मतदान होना है, जबकि 11 दिसंबर को परिणाम आएंगे। 

कांग्रेस ने भोपाल की गोविंदपुरा और हुजूर विधानसभा के साथ इंदौर की पांच सीट पर प्रत्याशी घो‌‌षित नहीं किए हैं। इसके अलावा 2 सीटों पर फेरबदल किया है। बुरहानपुर से हामिद काजी का टिकट काटकर रवींद्र महाजन को दिया गया है। दूसरा टिकट सिरोंज में बदला गया। यहां से अशोक त्यागी की जगह मसर्रत शाहिद पर भरोसा जताया गया है।

कौन हैं संजय सिंह
संजय सिंह मुख्यमंत्री की पत्नी साधना के सगे भाई हैं। सिंह नीलाक्ष इंफ्रास्ट्रक्चर नाम की कंपनी के कर्ताधर्ता हैं। मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में इस कंपनी के कई प्रोजेक्ट चल रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने उन पर फर्जी दस्तावेजों के सहारे ठेकेदार के रूप में पंजीयन कराने का आरोप लगाया था। कांग्रेस में शामिल होने के बाद सिंह ने भाजपा पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि नामदारों को नवाजा जा रहा है और कामदारों को किनारे कर दिया गया है।

बालाघाट की वारासिवनी सीट से मांग रहे थे टिकट
संजय वारासिवनी से टिकट मांग रहे थे। वे राजनीतिक रूप से यहीं सक्रिय हैं। भाजपा की पहली सूची में वारासिवनी से वर्तमान विधायक योगेन्द्र निर्मल को प्रत्याशी घोषित किया गया था।

भाजपा से टिकट नहीं मिलने से नाराज वरिष्ठ नेता सरताज सिंह गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए। उनके इस फैसले के कुछ देर बात ही कांग्रेस ने अपनी पांचवीं सूची में उन्हें होशंगाबाद सीट से टिकट देने का ऐलान किया। इससे पहले वे अपने क्षेत्र सिवनी-मालवा पहुंचे और समर्थकों से मिले। इस दौरान सरताज भावुक हो गए। 78 साल के सरताज ने कहा- "मैं घर में बैठकर घुट-घुटकर मरने वालों में से नहीं हूं। लडूंगा तो मैदान में, मरूंगा तो मैदान-ए-जंग में।"

रताज सिंह ने नामांकन पत्र खरीद लिया था। बैंक में नया खाता भी खोल लिया था। वे लगातार कांग्रेस के बड़े नेताओं के संपर्क में हैं। आज जारी भाजपा की तीसरी सूची में भी सिवनी-मालवा सीट को होल्ड किया गया था। भाजपा ने होशंगाबाद से विधानसभा अध्‍यक्ष सीताशरण शर्मा को अपना उम्‍मीदवार बनाया है।

Comments

Popular posts from this blog

बाघ ही क्यों हो जाता है बाघ के खून का प्यासा

Unerwarteter Ärger mit dem Eigenheim

السعودية تستضيف لأول مرة في جدة مهرجان كوميك كون الفني