शेयर 13% गिरकर 6 साल के निचले स्तर पर, व्हिसलब्लोअर की शिकायत से जुड़ी रिपोर्ट का असर

देश की सबसे बड़ी फार्मा कंपनी सन फार्मा का शेयर शुक्रवार को इंट्रा-डे में 13% गिरकर 6 साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान एनएसई पर शेयर 56 रुपए टूटकर 370.20 रुपए पर आ गया। यह फरवरी 2013 के बाद सबसे कम भाव है। हालांकि, क्लोजिंग 8.51% गिरावट के साथ 390.25 रुपए पर हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक व्हिसलब्लोअर ने सन फार्मा के कॉरपोरेट गवर्नेंस में खामियों की शिकायत की है। इस वजह से शेयर में गिरावट आई। इस मामले में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) ने सन फार्मा से जवाब मांगा तो कंपनी ने कहा कि ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है।

आदित्य मेडीसेल्स-सुरक्षा रियल्टी के बीच लेन-देन का आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक व्हिसलब्लोअर ने आरोप लगाया है कि साल 2014 से 2017 के बीच आदित्य मेडीसेल्स (एएमएल) कंपनी ने सुरक्षा रियल्टी फर्म के साथ 5,800 करोड़ रुपए का लेन-देन किया था। सुरक्षा रियल्टी, सन फार्मा के को-प्रमोटर सुधीर वालिया की कंपनी है। एएमएल सन फार्मा की डिस्ट्रीब्यूटर कंपनी है।

पिछले वित्त वर्ष की सालाना रिपोर्ट में सन फार्मा ने एएमएल को संबंधित पार्टी घोषित किया था। इसमें सन फार्मा के प्रमोटर और एमडी दिलीप सांघवी की 59.27% हिस्सेदारी होना बताया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सन फार्मा ने 11 साल तक एएमएल के बारे में जानकारी छिपाई थी। संभवतया साल 2006 से इसमें दिलीप सांघवी की हिस्सेदारी थी।

सन फार्मा के कॉरपोरेट गवर्नेंस में खामियों की 2 महीने में दूसरी शिकायत सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नवंबर में भी व्हिसलब्लोअर ने आरोप लगाए थे कि कंपनी के प्रमोटर और एमडी दिलीप सांघवी और उनके रिश्तेदार सुधीर वालिया, धर्मेश दोशी के साथ वित्तीय अनियमितताओं में शामिल थे। दोशी का नाम साल 2001 में शेयर बाजार में हुए केतन पारेख के घोटाले में शामिल था।

2 दिन में मार्केट कैप 15,000 करोड़ रुपए कम हुआ
सन फार्मा का शेयर बीएसई पर 8.52% गिरावट के साथ 390.75 रुपए पर बंद हुआ। गुरुवार को भी 5.78% के नुकसान में रहा था। 2 दिन की गिरावट से कंपनी का मार्केट कैप 15,000 करोड़ रुपए घट गया।

भारत ने तीन और ऑस्ट्रेलिया ने दो बदलाव किए

इससे पहले भारतीय टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। कप्तान विराट कोहली ने सीरीज में पहली बार टॉस जीता। ऑस्ट्रेलिया ने टीम में दो बदलाव करते हुए नाथन लियोन और जेसन बेहरेनडॉर्फ को बाहर कर दिया। दोनों की जगह बिली स्टेनलेक और एडम जम्पा को टीम में शामिल किया। वहीं, भारतीय टीम ने तीन बदलाव किए। मोहम्मद सिराज की जगह विजय शंकर, कुलदीप यादव की जगह युजवेंद्र चहल और अंबाती रायुडू की जगह केदार जाधव को टीम में शामिल किया।

भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, विजय शंकर, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, युजवेंद्र चहल।
ऑस्ट्रेलिया : एरॉन फिंच (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, पीटर हैंड्सकॉम्ब, ग्लेन मैक्सवेल, मार्क्स स्टोइनिस, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), जे. रिचर्डसन, बिली स्टानलेक, पीटर सिडल, एडम जम्पा।

Comments

Popular posts from this blog

बाघ ही क्यों हो जाता है बाघ के खून का प्यासा

السعودية تستضيف لأول مرة في جدة مهرجان كوميك كون الفني

Unerwarteter Ärger mit dem Eigenheim