Posts

‘Bar girl in India’ गूगल में सर्च करने पर सोनिया गांधी का नाम क्यों आया?

इस सप्ताह दो बड़े नेताओं के नाम से जुड़े 'गूगल सर्च रिज़ल्ट' ने अमरीका और पाकिस्तान समेत भारत में भी सुर्खियाँ बटोरीं. ट्विटर और फ़ेसबुक पर सैंकड़ों यूज़र्स ने ये दावा किया कि जब वे गूगल पर 'Idiot' सर्च करते हैं तो अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और 'Bhikhari' सर्च करने पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान का नाम आता है. कुछ इसी तरह के पोस्ट बुधवार सुबह से भारत में भी दिखने शुरू हुए. बहुत से लोगों ने सोशल मीडिया पर ये दावा किया कि जब वो गूगल सर्च इंजन में 'Bar girl in India' या 'Italian Bar girl' सर्च कर रहे हैं तो कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी का नाम सबसे पहले रिज़ल्ट के तौर पर दिख रहा है. कुछ लोगों ने दावा किया कि ऐसा सिर्फ़ गूगल सर्च इंजन पर नहीं दिख रहा, बल्कि बिंग सर्च इंजन से भी कमोबेश ऐसे ही नतीजे सामने आ रहे हैं. गूगल ट्रेंड्स की मानें तो लोगों ने 19 दिसंबर को सुबह 7:30 बजे से 'Bar girl in India' तेज़ी से सर्च करना शुरू किया. गूगल ट्रेंड्स के अनुसार भारत के उत्तराखंड, झारखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान ...

नेपाल और बांग्लादेश के बीच 'हाथी की तरह' बैठा है भारत

क्या नेपाल अपने यहाँ पैदा की गई बिजली सीधे बांग्लादेश को बेच सकता है? दोनों देशों के अधिकारी काठमांडू में इस मुद्दे पर पिछले दो दिन से चर्चा कर रहे हैं. नेपाली अधिकारियों को उम्मीद है कि अगले कुछ साल में नेपाल अपनी ज़रूरत से ज़्यादा बिजली उत्पादन करेगा. इस अतिरिक्त बिजली को नेपाल सीधे बांग्लादेश को बेचना चाहता है. लेकिन बिजली के तार बांग्लादेश तक भारत होते हुए ही पहुँचाये जा सकते हैं. बीच में भारत नेपाल इसी रास्ते बांग्लादेश को बिजली भेज सकता है लेकिन इसके लिए भारत का सहयोग बहुत ज़रूरी है. नेपाल के कई जानकारों ने कहा है कि जब तक भारत इसकी अनुमति नहीं देता तब तक न नेपाल कुछ कर सकता है और न ही बांग्लादेश. नेपाल के पूर्व जलस्रोत सचिव द्वारिकानाथ ढुँगेल का कहना है, "नेपाल और बांग्लादेश कितनी भी बातें करें लेकिन जब तक बीच में हाथी की तरह बैठा भारत सहयोग नहीं करता , इस बातचीत का कोई मतलब नहीं है." नेपाल की प्राइवेट बिजली कंपनियों के संगठन और सरकार का कहना है कि दो साल के अंदर वो एक से दो हज़ार मेगावॉट तक अतिरिक्त बिजली उ त्पादन करने में सक्षम होंगे. जबकि फ़िलहा...

ईरानः बहाई लोग जिन्हें दो ग़ज़ ज़मीन भी हासिल नहीं

दिल्ली का लोटस टेम्पल वैसे तो भारत में एक पर्यटन केंद्र के रूप में जाना जाता है लेकिन कम ही लोगों को मालूम होगा कि ये दरअसल बहाई धर्म का पूजा स्थल है. बहाई धर्म की जड़ें ईरान में हैं जहां बीते कुछ समय से इस समुदाय में असुरक्षा की भावना बढ़ गई है. ईरान में बहाई समुदाय के नेताओं को जेल में डालने की घटनाएं लोग भूले भी नहीं थे कि इसी साल सितंबर में एक ईरानी नागरिक समशी अक़दसी आज़मियान का शव दमावंद के इलाक़े में क़ब्र से बाहर निकालकर दूर जंगल में फेंक दिया गया. ये घटना स्थानीय अधिकारियों की उस चेतावनी के बाद हुई जिसमें क्षेत्र के बहाई समाज को उनके अपने निजी क़ब्रिस्तान में भी मुर्दे दफ़न करने से मना किया गया था. इससे पहले भी ईरान के कई शहरों में बहाई समुदाय के क़ब्रिस्तानों में तोड़-फोड़ की घटनाएं होती रही हैं. ऐसा भी हुआ है कि मुर्दे दफ़नाने से रोकने के लिए उनके क़ब्रिस्तान ही बंद कर दिए गए. बहाई समुदाय के क़ब्रिस्तान को लेकर ईरान में ऐसी असंवेदनशीलता क्यों है? उनके क़ब्रिस्तान क्यों तोड़े जाते हैं और अपने निजी क़ब्रगाहों में भी उन्हें मुर्दे दफ़नाने से क्यों रोका जाता है...

सीएम शिवराज के साले संजय को वारासिवनी से टिकट

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने बुधवार देर शाम 29 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की। इनमें 27 नए नाम हैं, जबकि पहले से घोषित दो प्रत्याशियों को बदला गया है। इस लिस्ट में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साले संजय सिंह का नाम है, जो हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए हैं । उन्हें वारासिवनी से टिकट दिया गया है। कांग्रेस ने पहली सूची में 155, दूसरी सूची में 16 और तीसरी सूची में 13 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। पार्टी अब तक 211 नाम तय कर चुकी है। फिलहाल 19 प्रत्याशियों के नामों का खुलासा होना बाकी है। राज्य में 28 नवंबर को मतदान होना है, जबकि 11 दिसंबर को परिणाम आएंगे।  कांग्रेस ने भोपाल की गोविंदपुरा और हुजूर विधानसभा के साथ इंदौर की पांच सीट पर प्रत्याशी घो‌‌षित नहीं किए हैं। इसके अलावा 2 सीटों पर फेरबदल किया है। बुरहानपुर से हामिद काजी का टिकट काटकर रवींद्र महाजन को दिया गया है। दूसरा टिकट सिरोंज में बदला गया । यहां से अशोक त्यागी की जगह मसर्रत शाहिद पर भरोसा जताया गया है। कौन हैं संजय सिंह संजय सिंह मुख्यमंत्री की पत्नी साधना के सगे भाई हैं। सिंह नीलाक्ष इंफ्रास्ट्रक्चर न...

Xiaomi ने लॉन्च किया Black Shark Helo, ये दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन जिसमें मिलेगी 10 जीबी रैम

जेट डेस्क. चीनी कंपनी Xiaomi ने अपने Shark ब्रांड के तहत मंगलवार को नया स्मार्टफोन Black Shark Helo लॉन्च कर दिया। ये फोन इसी साल अप्रैल में लॉन्च हुए Xiaomi Black Shark का अपग्रेड वर्जन है। ये फोन खासतौर से गेमिंग के लिए डिजाइन किया गया है और इसमें कई ऐसी टेक्नोलॉजी दी गई है, जो गेमिंग का बेहतरीन एक्सपीरियंस देती हैं। दुनिया का पहला 10 जीबी रैम वाला फोन Xiaomi Black Shark Helo दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन है, जिसमें 10 जीबी रैम दी गई है। हालांकि इसका 6 जीबी रैम और 8 जीबी रैम वाला वैरिएंट भी लॉन्च किया गया है। टेक रिपोर्ट्स के मुताबिक, Xiaomi अपने नए फोन Mi Mix 3 और Oppo Find X में भी 10 जीबी रैम मिल सकती है। लिक्विड कूलिंग टेक्नोलॉजी ताकि फोन गर्म न हो इस फोन में कंपनी ने लिक्विड कूलिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है जो गेमिंग के दौरान फोन को ज्यादा हीट नहीं होने देता। इसके साथ ही इसमें X+1 एंटीना भी है ताकि बेहतर कनेक्टिविटी मिल सके। इस फोन के साथ ब्लैक शार्क बायप्लेन हैंडल कंट्रोलर डॉक भी आता है, जिसमें जॉयस्टिक और बाकी बटन्स दिए हुए हैं। इसे स्मार्टफोन से कनेक्ट कि...